झाबुआ। एकीकृत बाल विकास परियोजना थांदला में शोर्या दल का प्रशिक्षण 13 जुलाई को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बाल संरक्षण अधिकारी रूपाली जैन ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों से संबंधित विषयांे में पुरूषों की भागीदारी जरूरी है। समाज के पुरूष वर्ग में जागरूकता आएगी तभी महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण हो सकेगा। इसलिए शौर्या दल में पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस दोरान सिसौदिया ने कहा कि महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाना एवं समाज में सम्मान दिलवाना शौर्यादल का मुख्य उद्देश्य है। परियोजना अधिकारी अंगूरबाला भूरिया ने कहा कि शौर्या दल अपने उद्देश्यों को पूरा करेगा। शौर्या दल गांवों की समस्याओं को सुलझाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचाने वाले अभिकरण के रूप में कार्य करेगा। प्रशिक्षण का आयोजन महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया।
Trending
- पुलिस विभाग में पदोन्नति से कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह, 16 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक
- बस स्टैंड के समीप दर्दनाक हादसा: राठौर समाज के अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़ का बस की चपेट में आने से निधन
- 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद नगर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया
- जिला सहकारी बैंक में 24 लाख रुपये से अधिक का गबन, शाखा प्रबंधक निलंबित
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ गठन समारोह का भव्य आयोजन
- फ्लावरलेट इंग्लिश स्कूल में डिजिटल वोटिंग के माध्यम से छात्र संघ चुनाव हुए संपन्न
- पुलिस चौकी छकतला में 11 वाहनों की हुई खुली नीलामी
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- स्व. सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता