पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट रोजगार सहायक संगठन ने थाने पर आवेदन देकर दिया। इसमें रोजगार सहायक से मारपीट करने वाले पर कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत टेमरिया का रोजगार सहायक प्रतापसिंह गरवाल 7 अप्रैल को पंचायत की ओर जा रहा था, तभी पंथबोराली में मुकेश पिता नाथू मेड़ा मिला। उसने रोजगार सहायक के साथ गाली-गलौज कर सरकारी कागज छीनकर फाड़ दिए। उसने धमकी दी कि मुझे प्रधानमंत्री आवास नहीं दिया तो कुछ भी घटना कर दूंगा। आसपास के लोगों ने उसे बचाया।इसके बाद संगठन ने मिलकर रिपोर्ट डालने का निर्णय लिया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में एसडीएम से भी शिकायत करेंगे, क्योंकि इस प्रकार की हरकतों का सामना सभी कर्मचारियों को करना पड़ता है। जो हितग्राही पात्रता सूची में आता है उसे ही लाभ दिया जा सकता है, अन्य को नहीं। इसलिए संगठन ने एकजुट होकर इस मामले से निपटने का प्रस्ताव बनाया। ज्ञापन में आरोपित पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई रोजगार सहायकों ने थाने पर ज्ञापन दिया। Post navigation पुल की रेलिंग तोड़ गेहूं से लदा ट्रक लटका एक वर्ष बाद पिता की तरह पुत्र की दुर्घटना में हुई मौत, ग्राम में पसरा मातम