झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट-
व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल द्वारा चतुर्थ श्रेणी व समकक्ष पदों की भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा काॅर्डिनेटर पीजी कालेज के प्राचार्य एचआइ अनिजवाल ने बताया कि यह परीक्षा व्यापमं के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर कुल आठ केंद्रों पर संपन्न करवाई गई जिसमें कुल 3 हजार 363 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ था, जिसमें से 3 हजार 56 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर यह परीक्षा दी, जबकि 307 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस बार परीक्षा के दौरान निर्देशानुसार परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई एवं सतत प्रेक्षकों द्वारा व केंद्राध्यक्षों द्वारा परीक्षा की निगरानी की गई। परीक्षा के दौरान एसडीएम अम्बाराम पाटीदार, एडिशनल एसपी सीमा अलावा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। जिला मुख्यालय के कुल आठ केंद्रों में पीजी काॅलेज झाबुआ, उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, रातीतलाइ स्कूल, बुनियादी स्कूल, पाॅॅलिटेक्निक काॅलेज, हुडा स्कूल एवं मिशन स्कूल के अंग्रेजी माध्यम को केंद्र बनाया गया।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
Prev Post
Next Post