झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- जिले के रामा ब्लॉक के खरडूबडी गांव में जिले का पहला पंचाल समाज का मांगलिक भवन बनने जा रहा है। जिले में पहली बार बनने जा रहे मांगलिक के लिए कैलाश पंचाल, गोविंदलाल पंचाल, हीरालाल पंचाल, दशरथलाल पंचाल, हितेश पंचाल, ईश्वरलाल पंचाल, किशनलाल पंचाल, श्यामलाल पंचाल ने मिलकर 18 हजार स्क्वेयर फीट भूमि दान में दी है। इन आठ लोगों की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इसी के साथ 32 समाजजनों ने 11-11 हजार रुपए की राशि इस मांगलिक भवन निर्माण के लिए दी है। यह सुसज्जित भवन की लागत सवा करोड़ के आसपास है। इसी के मद्देनजर विधायक निर्मला भूरिया, राजस्थान के पंचाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल पंचाल, झाबुआ-अलीराजपुर अध्यक्ष मदनलाल पंचाल सरपंच प्रेमसिंह डामोर, मानसिंह डामोर, श्यामलाल पंचाल, ईश्वरलाल पंचाल, गोविंद, हीरालाल, राजेंद्र, डॉ. श्यामलाल पंचाल इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान समाजजनों ने सभी अतिथियों का स्वागत फूलों व गुलदस्ते भेंट कर किया। इस दौरान विधायक निर्मला भूरिया ने मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया, जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंचाल समाज ने तारीफे काबिल काम किया है जो समाज को एक धागे में पिरोएगा। साथ ही विधायक भूरिया ने मांगलिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इसी के साथ पंचाल समाज अध्यक्ष मदनलाल पंचाल ने कहा कि जिले में कही भी समाज का मांगलिक भवन नहीं है और ऐसे में इस अंचल में भव्य मांगलिक भवन बन रहा है और यह भवन सभी प्रसंगों में काम आएगा। साथ ही उन्होंने 11 हजार रुपए मांगलिक भवन निर्माण के लिए भेंट किए। पंचाल समाज का 2019 में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किए जाने का निर्णय भी लिया। Post navigation सेवाभारती की अध्ययन यात्रा का हुआ शुभारंभ, साइकिल से चलेंगे 50 किलोमीटर एसपी महेशचंद्र जैन के बालिका सशक्तिकरण अभियान को मिला “मुख्यमंत्री ” का साथ ; भोपाल मे पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री ने किया