अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- सोंडवा तहसील की ग्राम पंचायत दरकली निवासी पारला पिता वालसिंह लोहरिया उम्र 14 वर्ष मानसिक रूप से विक्षप्त था इसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए गुजरात गये हुए बालक दादा दादी के पास ग्राम में रहता था पारला वालपुर हाट गया था वहां से घर आया फिर अनखढ़ नदी पर नहाने का कहकर निकला जब उसके दादा बैल को पानी पिलाने के लिए लेकर पहुंचे तो नदी के तट पर पारला के कपड़े देखे तब शंका में वहां नदी में कूदे तो उनहे पारला का शव दिखा उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। Post navigation नकली थानेदार बन खाकी पहनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 1 लाख 60 हजार, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले अंत्योदय मेले में 156 हितग्राहियों को वितिरत किए गैस चूल्हे