अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- सोंडवा तहसील के थाना सोंडवा की चौकी उमराली के गांव सुमनियावाट में ग्रामीणों न नकली थानेदार को पकडक़र चौकी प्रभारी राजेशसिंह भदौरिया के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलजिम केशव सिंह डावर पिता केरूपसिंह डावर निवासी बड़वानी नकली थानेदार की वर्दी पहनकर लोगों को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख साठ हजार रुपए की ठगी की जानकारी मिली है। इस दौरान एएसआई राजेशसिंह भदौरिया ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 172/450 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान ग्रामीण मुकाम सिंह पिता दूर सिंह सचिन पिता दुगडिया (सुमनियावाट) जहादर पिता भायटा (विछोली) मालदेव पिता कुवर सिंह (उमराली) मौजूद थे। Post navigation अंधविश्वास-शराबखोरी से अंचलवासी बाहर आए, कुरीतियों से दूर हटकर ही विकास संभव : एएसआई खान मानसिक विक्षप्त की नदी में डूबने से मौत