अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली विजय मालवी की रिपोर्ट- कलेक्टर गणेश शंकर मिश्र के मार्गदर्शन में जिले के सहायक आयुक्त सतीश सिह ने आज ग्राम बड़ी खट्टाली के तीनो छात्रावासों का देर शाम आकस्मिक व सघन निरीक्षण किया ।जिसमें बच्चो से सीधे संवाद कर बच्चो से बातचीत कर उनसे सामान्य ज्ञान की जानकारी भी ली व बच्चों को सदैव अच्छा करने के लिए प्रोतसाहित भी किया ।बाद में बच्चों को सिख देते हुए कहा कि हमे कक्षा 10 व 12 में 75% से अधिक अंक लाकर अपने ग्राम व जिले का नाम रोशन करना है साथ ही साथ सरकार की जो योजनाए है उनका भी लाभ उठाना है । सघन निरीक्षण में परिसर की स्वच्छता ,प्रकाश व्यवस्था पर जोर देते हुए परिसर में बगीचे को तैयार करने पर भी जोर दिया।अधिक्षको को भी ओर बेहतर करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही कन्या हाई स्कूल में हो रहे कार्यो के लिए जमकर प्रसन्नता व्यक्त की ओर कहा कि उनके द्वारा शाला विकास के लिए जो भी हो सकेगा वे उनके सामर्थ्य से करवा कर ही छोड़ेंगे। उनके साथ आये सहायक संचालक गोयल व हायर सेकेंडरी प्राचार्य प्रवीण प्रजापत व कन्या हाई स्कूल प्राचार्य दिलीप कनेश शिक्षक विनोद परवाल ,अधीक्षक बहादुर गुथरिया,जितेंद्र अलावा, श्रीमती गनबाई डुडवे व अन्य स्टाप ने सहायक आयुक्त महोदय के द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिए उनका आभार माना। Post navigation उपाध्याय के निधन पर लगा श्रद्धांजलि देने वालों का तांता आरोग्य सभा कर ग्रामीणों को बताए जा रहे आयुर्वेदिक के फायदे