झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में स्थानीय इसाई समुदाय द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्रिसमस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में क्रिसमस झांकी सजाकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। झांकी में इसा मसीह, मदर मैरी, संत जोसफ, पवित्र दूत थे। इस दौरान चल समारोह में तीन राजा और सांता क्लॉज के किरदार में युवा चल रहे थे। झांकी यात्रा सेंट मैरी स्कूल से प्रारंभ होकर श्रद्धांजलि चौक बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस दौरान समाजजनों द्वारा गांधीचौक, पुराना बस स्टैंड पर देश में शांति, एकता, भाईचारा के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता फादर जॉर्ज उन्नई चर्च द्वारा प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव पर शांति संदेश देते हुए बताया कि अपने वासुदेव कुटम्बबय की भारतीय परम्परा और प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं के बारे में बताते हुए मानव सेवा, आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण जीवन यापन करने का संदेश दिया तथा नगरवासियों को और समाजजनों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। फादर मनोज मोहनकोट चर्च, जामली चर्च, फादर लुंजी नियुस तथा फादर जॉर्ज पेटलावद के साथ अनेक समाजजन मौजूद थे। वहीं विशेष रूप से कलसिंह भूरिया, अरुण कटारा, उन्नई सरपंच देवा मेड़ा, निलेश कटारा, अंतोन भाबर आदि उपस्थित थे। संचालन अरुण कटारा ने किया तथा आभार फादर जॉर्ज पेटलावद ने माना। Post navigation स्वच्छता हमारी प्राथमिकता में जुडऩा अच्छे बदलाव के संकेत : एसडीएम पंचोली CMCLDP छात्रो को एकात्मक यात्रा की सामग्री वितरित