झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- स्वच्छता का हमारी प्राथमिकताओं में जुडऩा सचमुच अच्छे बदलाव का संकेत है। ऐसे सकरात्मक माहौल के निर्माण से समाज को निश्चित रूप से एक सुंदर और प्रेरक संदेश मिल रहा है। उक्त विचार अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ किशोर मंडल पेटलावद द्वारा आयोजित स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के दौरान एसडीएम हर्षल पंचोली ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर-आंगन व दुकानों को साफ-स्वच्छ रखते है यदि वैसे ही घर-दुकान के सामने के फुटपाथ और आंगन को व्यवस्थित रखे तो एक नई सार्थक और उपयोगी पहल होगी। एसडीएम पंचोली ने विगत माह में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में साउथ कोरिया यात्रा के संस्मरण सुनते हुए वहा के नागरिकों के मन में यातायात नियमों के पालन की श्रद्धा और जागरूकता का उदाहरण देते हुए उसे अनुकरणीय है। कार्यक्रम संचालन किशोर मंडल संयोजक पियुष कोठारी व आभार प्रियांश भंडारी ने माना। इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, तेरापंथी सभा अध्यक्ष झमकलाल भंडारी, स्वच्छता निरीक्षक आनंदविजयसिंह राठौर, जैन सोशल ग्रुप मैत्री अध्यक्ष चेतन कटकानी, जैन सोशल ग्रुप यूथ अध्यक्ष संदीप बरबेटा ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस कर्यक्रम से पूर्व 1 रैली जिसमे किशोर स्वच्छता के महत्व को दर्शाती तख्तियां लिए चल रहे थे। तेरापंथ भवन से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड पहुंची। यह उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात शासकीय अस्पताल पहुंचकर सदस्यों ने प्रतीक रूप में सफाई की। इस दौरान अस्पताल में डॉ केडी मंडलोई, डॉ. उर्मिला चोयल, डॉ चोयल, नारायण भारतीय व स्टाफ भी विशेष रूप से मौजूद था। Post navigation राजस्व विभाग की कार्रवाई : बालू रेत से भरे ट्रक पर एसडीएम ने ठोंका 32 हजार का जुर्माना क्रिसमस पर्व पर झांकी निकालकर दिया शांति का संदेश