थान्दला। अंजुमन-ए-नूरी समिति द्वारा संचालित संस्था मदरसा ए-नूरी में मनाया प्रवेशोत्सव व स्कूल चलें हम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आबिद हुसैन गौरी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री एवं अध्यक्ष मुस्लिम पंच कदरूद्दीन शेख मौजूद रहे। संस्था प्रधान द्वारा मुख्य अतिथियां एवं उपस्थित पालकों को माहे रमजान मुबारकबाद दी। संस्था प्रधान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया की भारत सरकार की विज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत इंस्पायर अवार्ड में माध्यमिक स्तर पर दो छात्राओं मेहजबी मोहम्मद सईद (कक्षा 8वीं) एवं जेनब मोहम्मद अकील (कक्षा 7वीं) का चयन हुआ है सत्र 2015-16 जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माॅडल बनाकर प्रस्तुत करने के लिए पांच-पांच हजार रुपए की राशि दी गइ। उक्त चेक मेहजबी मोहम्मद सईद को सदर कदरूद्दीन शेख एवं पूर्व सदर अब्दुल सत्तार छीपा एवं जेनब मोहम्मद अकील को जिला महामंत्री आबिद हुसैन गौरी एवं आरिफ खान ने सौंपी। भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्तर पर 15 एवं माध्यमिक स्तर पर दो छात्र-छात्राओं के प्रति छात्र एक हजार रुपए स्वीकृत होकर जिला अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय झाबुआ से सूची प्राप्त हुई। जिसे कार्यक्रम में पढ़कर सभी छात्रांे को बताया एवं अपने खाते चेक कर राशि प्राप्त की सूचना प्रधान पाठक को देने के लिए कहा। उक्त राशि छात्र-छात्राओं के खाते में जमा होगी ।
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान
Prev Post
Next Post