अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट युग ऋषि आदर्श ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य मे छकतला से मुंडला तक 6 किमी लंबी कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा छकतला से व्हाया भोपालिया, मधुपल्लवी होते हुए मुंडला ग्राम पहुंची। यही पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो आज से शुरू होकर 10 दिसम्बर तक चलेगा। इसके अलावा भी विभिन्न धार्मिक आयोजन भजन संध्या, प्रवचन, सामूहिक जप, प्रज्ञा योग व्यायाम के भी आयोजन होंगे। Post navigation विशाल भंडारे के साथ गायत्री महायज्ञ का समापन मां कालिका मंदिर से रविवार को वीएचपी-बजरंग दल निकालेगा भव्य शौर्ययात्रा