झाबुआ Live के लिए ” विपुल पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय विधायक बने कल सिंह भाबर को बीजेपी दिल ओर तकनीकी तोर पर अपना अभी भी नहीं मानती है । बीजेपी की एक ताजा सूची जारी हुई है जिसमें बीजेपी विधायकों की उनके प्रदश॔न के अनुसार नंबर दिए गये है उसमें झाबुआ जिले के शांतिलाल बिलवाल ओर निर्मला भूरिया का नाम ओर नंबर है लेकिन थादंला विधायक का नाम बीजेपी ने अपने सर्वे मे शामिल नहीं किया है नाम ना छापने की शत॔ पर बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि चुंकि प्रदेश अनुशाशन समिति ने कल सिंह को 6 साल के लिए बीजेपी से निष्कासित किया था इसलिए वही समिति ही उन्हे राष्ट्रीय स्तर की अनुशंशा पर बहाल करेगी ओर राष्ट्रीय स्तर पर यह अनुशंशा पाने मे कल सिंह अभी तक नाकाम रहे है ओर चुनाव के वक्त तक अगर यह अनुशंशा नहीं मिली तो उनका टिकट पाना 2018 के लिए खतरे मे पड जायेगा । Post navigation प्रदेश स्वर्णकार समाज के जमनालाल सोनी व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त निर्मलाजी का सोनी समाज ने किया भव्य सम्मान विवादों में फंसा महिला का शव लगातार होती रही शव की अवमानना