झाबुआ। 64वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के अवसर पर 20 नवंबर को अपैक्स बैंक भोपाल द्वारा समन्वय भवन मे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग द्वारा नवाचार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर आशीष कडक़नाथ मुर्गीपालन सहकारी समिति के गठन व वित्तीय सहायता प्रदान करने एवं क्रियान्वयन हेतु किसान विनोद मेडा ग्राम रूंडीपाड़ा तहसील थांदला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव एवं उप आयुक्त सहकारिता जीएल बडोले को सम्मानित किया। गौरतलब है कि वर्तमान तक झाबुआ जिले से 13 एवं अलीराजपुर जिले से 6 समेत कुल 19 कडक़नाथ मुर्गीपालन सहकारी समितियां पंजीकृत हुई है, जिसमे से बैंक द्वारा 3 कडकनाथ मुर्गीपालन सहकारी समितियों को ऋण वितरित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक कडक़नाथ समितियों का पंजीयन कराया जाकर ऋण वितरण किए जाने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। Post navigation झाबुआ के युवा व्यापारी का पिस्टल की नोक पर अपहरण पतंजलि योगपीठ के प्रचारक ने छात्र-छात्राओं को योग के दिए टिप्स