पेटलावद। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के तत्वावधान में आयुष विभाग पेटलावद द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश भायल के निर्देशन में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं मधुमेह रक्त जांच शिविर का आयोजन ग्राम झोसर मातापाड़ा में किया, जिसमें 160 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार डॉ संजय पाटीदार एवं डॉ प्रवेश उपाध्याय द्वारा किया गया। शिविर में नही पहुंच पाने वाले रहवासियों के घर भी पहुंचे ओर स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकनगुनिया ओर स्वाइन फ्लू से बचाव की दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में कमल सिंह ठाकुर, कैलाश परमार, प्रेमसिंह राठौर, सुरैना भोंसले, सोमली बामनिया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग रहा। लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रजनीकांत शुक्ला, सचिव आलोक चौहान, कोषाध्यक्ष निलेशसिह कुशवाह, उपाध्यक्ष राजेश जैन, ओपी चोयल, चिंतन मंडलोई, पंकज जे पटवा, झोन चेयरमैन मनोज जानी, लायन नीलेश भट्ट ने मौजूद रहकर सेवाएं दी। यह जानकारी क्लब के पीआरओ पंकज जे पटवा ने दी। Post navigation जिला स्तरीय प्रतियोगिता, हाईजम्प में गूंजन मंडलोई ने जीता स्वर्ण पदक अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले फर्जी चिकित्सक को दो वर्ष का सश्रम कारावास