झाबुआ। आदिवासी अंचल की आस्था के केन्द्र भूराडाबरा (माछलिया) श्रीगुरूकृपा शबरी गौशाला द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं साढ़े तीन करोड़ मंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है। 24 से 30 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में मालवा माटी के संत पंडित कमल किशोरजी नागर के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा प्रवाहित होगी।गुरूभक्त राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि पंडित कमल किशोर नागर के पावन सानिघ्य में इन्दौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गौशाला में 24 से 30 जून तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक ‘‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’’ मंत्र जाप के साथ में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। आयोजन में धार, झााबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, बड़वानी, देवास, उज्जेन, शाजापुर, मंदसौर, कुशलगढ़, बांसवाडा, दाहोद आदि स्थानों से बडी तादाद् में गुरुभक्तों का आगमन होगा।
आदिवासी अंचल की आस्था का सबसे बडा केन्द्र
कभी अपराध के लिए ख्यात रहा भूराडाबरा-माछलिया श्रीगुरूकृपा शबरी गौशाला बनने के बाद अब आदिवासी अंचल की आस्था का सबसे बडा केन्द्र बन गया हे। पर्वतमाला के मध्य तीर कमान की आकृती में निर्मित गौषाला का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। धार, झाबुआ, अलीराजपुर सहित मालवा निमाड़ अंचल के गुरूभक्त गौशाला में आकर गौसेवा के पुनित कार्य में लगे रहते हैं। यहां पर 350 से अधिक गायें हैं। अनेक आदिवासी जन यहां आकर शराब, बीड़ी, तम्बाकु जैसे व्यसनों को नागर की प्रेरणा से छोडते है।
Trending
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- प्रेस क्लब जोबट ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी विदाई
- 10 लाख की विद्युत डीपी का लोकार्पण: विधायक सेना महेश पटेल ने कहा— वादे नहीं, काम हमारी पहचान
- सोंडवा में उड़द बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
Prev Post
Next Post