झाबुआ। शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य, डाॅ एचएल अनिजवाल की अध्यक्षता में सकल पंजीयन अनुपात के तहत काॅलेज चलो अभियान सत्र 2015-16 के अंतर्गत कएक दिवसीय मेले का आयोजन स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यो की उपस्थिति में किया गया। मेले में डाॅ.गीता दुबे द्वारा काॅलेज का परिचय नवागत विद्यार्थियों को दिया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाएं जिनका लाभ उठाकर विद्यार्थी अपनी शिक्षा को किफायती तौर पर पूर्ण कर सकते हैं। तथा अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं । साथ ही डाॅ. जेसी सिन्हा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी तथा किस प्रकार इन प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करें एवं कला संकाय की उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया । डाॅ. उषा पोरवाल द्वारा काॅमर्स संकाय में अवसरों एवं रोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रो. एसके सिकरवार द्वारा विज्ञान विषय में रोजगार के अवसर एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में न्यू-कैथौलिक मिशन स्कूल के प्राचार्य फादर स्टीफन द्वारा भविष्य में भी इस तरह के मेले का आयोजन कर विद्यार्थियों को उनकी इच्छानुसार अपना रोजगार क्षेत्र चुनने में मार्गदर्शन की आवश्यकता की बात कहीं।
Trending
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान