अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के पुलिस कप्तान कार्तिकेयन ने थाना प्रभारियों को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश के बाद गुजरात से सटे थानों पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपना, जिसके चलते देर शाम पुलिस ने गाड़ी से अवैध शराब जब्त की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजाद नगर थाना क्षेत्र पुलिस अमले ने वेगेनार कार जीजे 6 इक्यू 8656 को आजाद नगर-दाहोद रोड पर घर के सामने से गाड़ी मे रखी गोवा 9 पेटी, गोवा विस्की 10 पेटी, माऊन बियर 9 पेटी ब्लेकफोर्ट 10 पेटी कुल 38 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी कुलदीप निवासी भाबरा मौके से फरार हो गया। Post navigation दोमुंही सांप की दुर्लभ प्रजाति की तस्करी करने वाले 11 आरोपियों को अर्थदंड व तीन वर्ष का कारावास गर्भवती प्रेमिका को विवाद के बाद ठिकाने लगाया था विवाहित प्रेमी ने