झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- 6 जुलाई को फरियादी यशवंत पिता गिरधारीलाल सोनी निवासी राणापुर का अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बाइक से झाबुआ से राणापुर जा रहे थे कि ग्राम ढेकल घाट झाबुआ-राणापुर रोड पर रात 8 बजे दो बाइक पर 5 अज्ञात लुटेरे आए व मारपीट कर नकदी रुपए, सोने के कान टॉप्स, चैन, दो मोबाइल लूटकर भाग निकले। इसके बाद थाना कोतवाली झाबुआ में धारा 394 भादविका अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर पूर्व में भी इनके दो साथी अक्कू से फरियादी का हुआ मोबाइल जब्त हो चुका है व आरोपी मनोज से नकदी रुपए भी जब्त किए जा चुके है। आरोपियों ने अपने साथियों के नाम अर्जुन उर्फ गुड््डु पिता जोहरू भील उम्र 16 वर्ष निवासी सुलिया व कंदु पिता कमलसिंह अजनार, बाबू पिता जुवानसिंह निवासी ग्राम सुलिया थाना उदयगढ़ जिला अलीराजपुर के नाम बताए गए, जो आज 31 अक्टूबर को एसपी महेशचंद जैन के मार्गदर्शन पर मुखबिर की सूचना पर एसडीएम शोभाराम परिहार, थाना प्रभारी आरसी भास्करे, आर राजेंद्र, प्रआर राजेश, आर गणेश, आर महेंद्र टीम द्वारा आरोपी गुड्डु उर्फ अर्जुन पिता जोहरू भील निवासी सुलिया थाना उदयगढ़ जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से लूटे गए सोने के टॉप्स जब्त किए। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। Post navigation झाबुआ कॉलेज में अभाविप के कैलाश मेड़ा अध्यक्ष मनोनीत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनाई