झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारत स्काउट एवं गाइड मप्र राज्य स्तरीय टोली नायक कम्पूरी 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राज्य प्रशिक्षण केंद्र गांधीनगर भोपाल में शासकीय कन्या उच्चतर मावि थांदला की छात्राओं ने 12 प्रतियोगिताओं में से छह प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। इस दौरान लोकनृत्य, प्राथमिक चिकित्सा, हस्तकाल, सामूहिक राष्ट्रीय गीत में छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल किया। वहीं लोकगीत एवं शिविर कला में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य में संस्था एवं जिले का नाम रोशन किया। सेवानिवृत्त शिक्षिक सलोमी देवदा के नेतृत्व में बालिका मोनिका पाटीदार, मीला गोयल, भावना मुणिया, भावना सिंगाड़, दीपिका बामनिया, रोशनी मइड़ा, रेखा कटारा, मनीष कटारा ने समस्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया। छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिल्ड एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर शाला परिवार हर्षित है। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्राचार्य क्रिस्टिना डोडियार के साथ स्कूली स्टाफ जयश्री शर्मा, अब्दुल हक खान, कमल नयन पटेल, स्वाति आचार्य, रेखा गिरी एवं तरुण राव भट्ट ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *