झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- ग्राम पिटोल में गोल्डन आरजे के तत्वाधान में चल रहे रात्रि कालीन प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार रात्रि को हुआ जिसमे कुल 22 टीमों ने भाग लिया जिसमे गुजरात की टीम भी सम्मलित थी। पिछले पांच दिनों से चल रहे इस टूर्नामेंट का ग्रामीणों ने खूब आनंद उठाया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच मन्नू क्लब झाबुआ एवं गोल्डन आरजे पिटोल के बिच खेला गया जिसमे आरजे पिटोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 84 रन बनाए जिसका पीछा करने उतारी मन्नू क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर ही 6 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच फाइनल वाहिद शेख एवं मैन आफ द सीरीज हिमांशु टेलर को दिया गया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 11 हजार 111रुपए पिटोल सरपंच काना गुण्डिया के द्वारा दिया गया। उपविजेता टीम आरजे पिटोल को 5 हजार 555 रुपए का पुरस्कार भाजपा नेता बलवंत मेड़ा की ओर से दिया गया। दोनों टीमो को ट्राफियों का वितरण बदन नायक की तरफ से किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आरजे पिटोल के सदस्य प्रदीप कुंडल, अतुल चौहान, कल्पेश नायक, सुधीर चौहान, संतोष राठौड़, मोहम्मद बोहरा, फाखरी बोहरा, राहुल मेड़ा आदि खेल प्रेमियो का योगदान रहा। टूर्नामेंट को सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह नायक, दिनेश मेवाड़़, डॉ. अरविन्द बड़दवाल, सतीश बड़दवाल, राजेश बड़दवाल विनोद खतेडिय़ा का विशेष सहयोग रहा। Post navigation श्रंगेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा : भूरिया भावंतर योजना के विरोध में किसान आंदोलन में शिरकत करेंगे सांसद कांतिलाल भूरिया