झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी से पांच किमी दूर झकेला पंचायत के रामा ब्लाक के ग्राम झेरावडिया में तालाब फलिया में रहने वाले जोगडिया लाला वाखला सोमवार को शाम को करीब 5 बजे आपने घर के सामने सोयाबीन थे्रसर से निकाल रहा था कि अचानक घर में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड को झाबुआ संपर्क किया गया, परंतु जब तक फायर ब्रिगेड आता तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए तालाब में पानी की मोटर लगाकर जमकर मशक्कत की लेकिन इस दौरान ग्रामीणों का घर में रखा हुआ 80 हजार रुपया नकद, दो किलो चांदी, दो क्विंटल उड़द, दो क्विंटल मक्का, तीन क्विंटल सोयाबीन, चार क्विंटल मूंगफली के साथ एक क्विंटल चावल जल कर राख हो गए। इस दौरान ग्रामीण जोडगिया को दो लाख रुपए की इस आगजनी से हानि हुई। पटवारी अभय ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाया। Post navigation सेन समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने को लेकर शंखनाद यात्रा का जिले में हुआ स्वागत पतंजलि योग शिविर में ग्रामीण ले रहे योग के लाभ