Trending
- हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित
- अटल बस्ती में हुए हरिराम हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
रविवार को झाबुआ लाइव ने अपने वेब पोर्टल के माध्यम से ‘बीमारी ने पसारे पांव, स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई: दवाई वितरण के लिए अलग काउंटर खोलने की मांग’ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। अंचल स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाने के बाद पेटलावद नगर सहित सांरगी, बरवेट, जामली, रायपुरिया और बेकल्दा सहित प्रमुख कस्बों मेें पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से यहा मरीजों की भारी फजीहत हो रही थी। पेटलावद नगर में सुभाष मार्ग से राममोहल्ला तक में चिकनगुनिया और वाइरल के मरीजों में अचानक बढ़ोतरी हो गई थी। झाबुआ लाइव की खबर प्रकाशित हो के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और टीम बनाकर वार्ड 13 व 14 में भेजी। रघुनंदन पाटीदार परामर्शदाता शांति, निर्मल सिसौदिया बेसम चौहान एनएम घर-घर जाकर बुखार के पीडि़त मरीजों की स्लाइड बनाई और किया। वही घरों की पानी की टंकी की जांच की और पानी की टंकी ढंककर रखने की समझाइश नागरिकों को दी। इस के साथ जिन पानी की टंकियों में लार्वा दिखाई दिया वहां दवाइयां डाली। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने घरों के आसपास स्वच्छता रहने की हिदायत दी।