Trending
- 100 से अधिक महिलाओं ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
- आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने
- सावन सोमवार के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक श्रद्धालु गंभीर घायल
- देवझिरी से श्रंगेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, उमरकोट में हुआ भव्य स्वागत
- एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1
- तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा
- आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
झाबुआ । शरद पूर्णिमा की रात पर श्री दवधर्मराज नवदुर्गा समिति एवं राजवाडा मित्र मंडल के द्वारा आयोजित अमृतमयी गरबों से परिपूर्ण रात्री ने ब्रजधाम की याद को ताजा कर दिया। मां दुर्गा की आराधना में हजारों पांवों ने संगीत की स्वर लहरियों के साथ अनुशासनबद्ध होकर थिरक कर शरद पूर्णिमा को एक उत्सव के रूप् में तब्दिल कर दिया। राजवाडा चौक में रात्रि 9 बजे से जमें गरबो के रंग में रंगे, मां की आराधना में तल्लीन मां भक्त व इसको निहारती दर्शकों की हजारों जोड़ी आंखे, अलपक होकर इस भक्ति एवं आराधना के गरबों रास का आनन्द उठाती दिखाई दी । रात्रि 11.30 पर महशूर फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली को अपने बीच पाकर, युवा वर्ग सहित नगरवासी रोमांचित हो मस्ती में झूमने व गाने लगे। फिल्म अदाकार आदित्य पंचोली सीधे मुख्य मंच पर पहुंचे वहां सभी से मिल यहां का दृश्य देख वे स्वंय को रोक न पाए और उतर गए अपने चाहने वाले हजारों दर्शकों के बीच जो उनको समीप से देखने के लिए लालायित थे । वे गरबा ग्राउंड आर्केस्ट्रा के मंच पर पहुंचे सभी से मुखातिब हो उनको अपनी चर्चित फिल्मों के डायलॉग सुनाए व उनका अभिवादन भी किया । करीब आधे घण्टे से अधिक समय तक वे आर्केस्ट्रा मंच पर जनता का अभिवादन करते हुए उनसे मुखातिब होते रहे और वहां से वे पुन: मुख्य मंच पर पहुंचे। अतिथि स्वागत की इस परम्परा में राजवाडा मित्र मंडल ने इस बार अनूठी पहल की। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासरत मित्र मंडल ने यह कार्य सिर्फ और सिर्फ अपनी महिला मंडल के हाथों करवाया। स्वागत के बाद मित्र मंडल द्वारा नवदुर्गा महोत्सव के दौरान आयोजित स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चो को मुख्य अतिथि आदित्य पंचोली के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में झाबुआ शहर की तीन प्रतिभाओं को तालियों की गडग़डा़हट के बीच समनित किया गया। अंगदान के रूप मे स्वयं की किडनी को अपनी मां को दान करने वाली आयुषी दत्त को आदित्य पंचोली द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर अंगदान व उसके बाद उसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए पुरस्कृत किया। वही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं अपने शहर का नाम रोशन करने वाली खिलाडी सिमरन राठौर को क्रीड़ा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया। वही नगर के बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक कुशल संगीतकार, चित्रकार, कोरियोग्राफर, रंगमंच के कलाकार व प्रशिक्षक आशीष पांडे का सम्मान आदित्य पंचोली के हाथों मित्र मंडल द्वारा कराया गया।