झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट- आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने विजय स्तंभ चौराहें पर चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक दोनों और से वाहनों को रोक दिया गया। छात्रों ने बताया कि विगत 21 सितंबर को परिषद ने प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव होना चाहिए ताकि छात्र नेतृत्व भी छात्रों की समस्याओं कों पुरजोर तरीके से उठा सके, लेकिन सरकार ने छात्र चुनाव की अभी तक कोई तिथि निर्धारित नहीं की है। इसी कों लेकर झाबुआ में आज यें चक्काजाम किया गम जा रहा है वे चुनाव की तारीखें जल्द घोषित नहीं हुईं तो परिषद इस आंदोलन को आगे ले जाएंगे। Post navigation भाजपा ने 23 मंडलों की कार्यकारणी की घोषित भाजपा मंडल के युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया विधायक ने मार्गदर्शन