झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- मंगलवार शाम को बदनावर के दोतरिया के एक ६५ वर्षीय बुजुर्ग की अत्याधिक शराब के नशे में गिर जाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग अशोक पिता दादू हाड़े उम्र ६५ वर्ष कहाडिय़ा गांव के पुल पर बैठकर शराब पी रहा था, अत्याधिक शराब पीने के बाद व नशे की हालत में पुल के नीचे गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामवासियों ने पोस्टमार्टम हेतु लाश सारंगी भिजवाई जहां लाश का पोस्टमार्टम कर दिया गया। Post navigation अलीराजपुर कलेक्टर का नवाचार ; पेडिंग नामांतरण मामले बताओ – ईनाम पाओ नप अधिकारी के वाहन को आगे से टक्कर मार, की लूटपाट