Trending
- रेनेसां विश्वविद्यालय इंदौर में “विचारों की मैराथन” राष्ट्रीय कार्यक्रम में झाबुआ के युवाओं को सम्मान
- समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरा लक्ष्य : संजय वाणी
- शादी समारोह में तेज डीजे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चलाए पत्थर: पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त, संचालक और आयोजक सहित 4 पर FIR
- ग्राम अनन्तखेड़ी में भव्य दीपयज्ञ एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न
- मारुती वैन में लगी आग, पेट्रोल पंप मालिक राकेश अग्रवाल की सूझबूझ से टल गई बड़ी घटना
- CBSE परीक्षा में झाबुआ की सुरभि श्रीवास्तव का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, चेहरे पर चोट के निशान
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 419 लाख की लागत वाले आदिवासी छात्रावास का किया उद्घाटन
- बोलेरो की टक्कर से बुलेट पेड़ से टकराई, एक की मौत
- लायन अनिल शर्मा ‘रीजन चेयरपर्सन’ के गरिमामयी पद पर मनोनीत
पेटलावद- मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर मां भद्रकाली पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा प्रथम बार महानवमी के अवसर पर विशाल कन्या भोज का आयोजन रखा गया जहां लगभग 1000 से अधिक कन्याओं ने भोज प्रसादी ग्रहण की। इसके साथ हजारों लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया, जिसके लिए समिति द्वारा पेटलावद और रायपुरिया से जन सहयोग से कन्याभोज का आयोजन किया। कन्या भोज के माध्यम से देवी को प्रसन्न करना और लोगों को प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर से जोडऩा दो उद्ेश्य रहे। मां भद्रकाली माता मंदिर पर ौ दिनों तक दिन रात भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 4 बजे से पैदल जाने वाले भक्तोंगणों की संख्या भी हजारों में रही। पेटलावद,रायपुरिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से माताजी मंदिर तक प्रतिदिन पैदल भक्तगण पहुंचे। मां भद्रकाली की चमत्कारीक प्रतिमाएं प्रतिदिन तीन बार स्वरूप परिवर्तित करती है. जिसमें बालिका,युवती और वृद्वा अवस्था के दर्शन होते है। मां के प्रांगण में नौ दिवसीय हवन का आयोजन भी रखा गया, जिसकी पूर्णाहुति नवमी को हुई, जहां रोजाना रात्रि में गरबों का आयोजन भी किया जाता था। वहीं मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई. इसके साथ ही सुरबा व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी.