झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मंगलवार रात्रि 8 बजे के लगभग 4 वर्षीय बालक के पांव पर मनचले युवकों ने गाड़ी चढ़ा दी, जिससे बालक का पांव फेक्चर हो गया। युवकों को रोककर उन्हें समझाया गया तो युवक विवाद करने लगे। प्राएंत जानकारी के अनुसार झंडा बाजार निवासी धवल पंकज मुणत उम्र 4 वर्ष मंगलवार रात्रि 8 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था तभी एक तेज गति से आ रही बाइक ने जिस पर चार नाबालिक युवक सवार थे। तेज गति से आ रहे वाहन ने धवल के पांव पर वाहन चढ़ा दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। युवकों ने दुर्घटना होने के बाद भी वाहन नहीं रोका। जब घटना को देखा तो लोग एकत्रित हुए और युवकों को समझाने का प्रयास किया किंतु युवक लोगों की बात सुनने के बजाए उल्टे चिल्लाने लगे, जिसके बाद परिजनों ने इन नाबालिग युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं घायल धवल का प्राथमिक उपचार पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया गया जिसके पश्चात रतलाम के लिए रैफर किया गया. प्रशासन बड़ी घटना कें इंतजार में. नगर की गलियों में नाबालिक बाइक चालक बेखौफ होकर अंधगति से वाहन चलाते है. जिसके चलते कई घटनाएं होती है किंतु प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जनता द्वारा कई बार पुलिस विभाग को कहा गया किंतु आज तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते मंगलवार रात्रि की घटना हुई। घटना के बाद नगर में नागरिकों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को सक्रिय रहना चाहिए तथा जो पालक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देते है उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए तथा इस प्रकार की घटनाओं को रोक लगाने के लिए प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाना चाहिए। मुख्य मार्र्गो पर तेज गति से आने जाने वाले वाहनोंं की भी चेकिंग होना चाहिए। क्योंकि मुख्य मार्गो पर तेज गति से दोपहिया वाहन चालक निकलते है जिसमें अधिकांश युवाओं के पास न तो गाड़ी के कागज होते है न ही लाइसेंस होता है। यदि पुलिस प्रशासन कार्रवाई करता है तो नागरिकों का कहना है कि इस कार्रवाई में हम सहयोग करेंगे तथा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की जाएगी। इस संबंध में टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Post navigation माधव कॉलोनी के महा कन्या भोज में 500 से अधिक कन्याओं को करवाया भोजन देर रात तक खनक रहे डांडिए, गरबों गीतों से गूंजा शहर