झाबुआ। जिले के बेरोजगार आवेदकों को विभिन्न निजी संस्थानों में रोजगार का लाभ दिलाने के लिए 21 एवं 22 मई को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय झाबुआ में आई टीआइ अनास नदी के पास झाबुआ में होगा।इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी के एस ठाकुर ने बताया कि झाबुआ जिले के आवेदक जो 18 से 35 वर्ष तक आयु के हो एवं 8वीं, हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, आइटीआई उत्तीर्ण हो, शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूची, रोजगार कार्यालय का पंजीयन जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते है। इस रोजगार मेले में लगभग 10 औद्योगिक संस्थान एमफासीस इंदौर, डेक्कन जाॅब साॅल्यूशंस इंदौर, एलआईसी झाबुआ, चेकमेट सिक्यूरिटी कंपनी अहमदाबाद, शिवालीक एपरल्स प्रायः लि.पीथमपुर, सीएल एज्यूकेट लिमि. भोपाल, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, सोनालिका ट्रेक्टर्स पीथमपुर,क्राॅम्पटन ग्रीव्स पीथमपुर, नवकिसान फर्टिसाइजर्स भोपाल उपस्थित हो रहे है। उक्त संस्थानों द्वारा लगभग 200-250 आवेदकों की भर्ती संस्थान अपने मापदंडों के अनुसार करंेगे।
Trending
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत