झाबुआ- हजरत चांदशाह वली हजरत गुलाबशाह वली रेहमतुअल्लाह अलैह के आस्तान-ए-मुबारक पर झाबुआ उर्स शुरु हुआ। साम्प्रदायिक सदभाव एक नई मिसाल पेश की। वहीं गुरुवार को नवागत कलेक्टर अरुणा गुप्ता ने दरबारे आलिया में हाजरी देकर अकीदत के फूल मजार-ए-मुबारक पेश किए। इसी के साथ शनिवार को मेहफील-ए-सिमा की दूसरी रात का कार्यक्रम बाद नमाज ए इशा दरगाह शरीफ पर आरंभ होगा। भव्य मंच और हजारों महिला-पुरूषों के लिए बैठक व्यवस्था, आसपास के नगरों से आये हुए श्राद्धालु आज भी सारी रात सुफियाना एवं निस्बती कलामों का आनन्द लेंगे। आज की महफिल गुलजार करेंगें हाजी टीमू गुलफाम कव्वल पार्टी जयपुर एवं रईस अनीस साबरी बिजनौर दोनों ही कव्वाल पार्टी अपने-अपने बेहतरीन कलामों के लिए जानी पहचानी जाती है। आज के कार्यक्रम मुख्य अतिथि होंगे कमाल भाई सदस्य अल्पसंख्यक आयोग (राज्यमंत्री दर्जा) मप्र एवं विषेष अतिथि झाबुआ के विधायक शान्तिलाल बिलवाल, धनसिह बारिया अध्यक्ष नगर पालिका झाबुआ, लाखन सोलंकी तथा जीवनभाई राजगौर दाहोद होंगे।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post
Next Post