अलीराजपुर। गुरुवार को मिशन इंद्रधुनष टीकाकरण के द्वितीय चक्र के शुभारंभ करने हेतु जिला जनपद अध्यक्ष् अनिता नागरसिंह चोहान द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में 2 ग्रामीण जुड़वा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर एवं टीकाकरण कार्ड प्रदाय कर शुभांरभ किया गया। इस दोरान उन्होंने बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीके लगावाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एंव टीके से बच्चांे को टिटनेस, काली खांसी, पोलिया, टीबी, गलघोटु खसरे जैसी जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र फैले में डाकन कुप्रथा का विरोध किया एंव उससे बचने के बारे में समझाया गया ताकि अज्ञानता न पनपे एंव समस्त स्वास्थ्य संबंधी सभी टीके बच्चो का लगाए जा सके ताकि स्वस्थ्य बच्चे एवं अलीराजपुर स्वास्थ्य जिला बन सकें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रभाकर नानवरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. अजहर अली, सिविल सर्जन डाॅ. प्रकाश ढोके, जिला टीकाकारण अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र मंडलोई, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. केसी गुप्ता, आइइसी सलाहकार धीरज गुप्ता, जिला आरबीएसके समन्वयक आरती तिवारी एंव जिला प्रभारी आईईसी सलाहकार विशाल तिवारी उपस्थित थे। शुभारंभ में मिशन इंद्रधनुष के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई समस्त आशाओ एवं एएनएम के द्वारा घर जाकर निमंत्रण पत्र के द्वारा बच्चो को टीकाकरण लगवाने के लिए एवं बीमारी से बचाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post
Next Post