झाबुआ लाइव के लिए खवासा अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
श्री कामधेनु उत्तम सेवा समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचकर जिला पुलिस कप्तान महेश चंद जैन ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने पौधे के वृक्ष बनने तक की सुरक्षा तथा बाल शिक्षा तथा 18 वर्ष की उम्र तक शिक्षा का संकल्प लेने की बात कहीं। साधारण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महेश चंद जैन द्वारा आयोजक समिति एवं खवासा में सक्रिय तीन संस्थाएं नवचेतना केंद्र गायत्री परिवार श्रीरामशरणम तथा मध्य प्रदेश प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की प्रशंसा की। अतिथियों ने खवासा कामधेनु उत्तम सेवा समिति की ओर से पौधारोपण तथा सामाजिक कार्य को चलाने के लिए नगर की तीन संस्था गायत्री परिवार एमध्यप्रदेश प्रस्फुटन समिति तथा श्रीरामशरणम के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। समिति के प्रयासों को देखते हुए बलराम चौहान ने समिति को 5100 रुपए का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में थांदला थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल, युवा नेता संजय भाबर, गायत्री परिवार के जिला संयोजक विनोद जायसवाल, कामधेनु उत्तम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भगत, सरपंच रमेश बारिया आदि मौजूद थे। पौधारोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार मध्यप्रदेश प्रस्फुटन समिति श्रीरामशरणम तथा श्री कामधेनु उत्तम सेवा समिति के सदस्य तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य गोपाल चौहान द्वारा किया गया तथा आभार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भगत द्वारा माना गया। अंत में एसपी द्वारा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं गायत्री परिवार द्वारा बनाए गए श्रीराम स्मृति उपवन में भी वृक्षारोपण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *