झाबुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग में लाड़ली लक्ष्मी योजनान्तर्गत पंजीकृत बालिकाओं को कक्षा 5 वी उत्तीर्ण करने के बाद कक्षा 6 टी में प्रवेश लेने पर शासन द्वारा 2 हजार रुपए की छात्रवृति प्रदान की जाती है। वर्ष 2017 में लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाओ ने कक्षा 6 टी में प्रवेश लिया है। उन्हें छात्रवृति दी जाना है, इस हेतु अभिभावक जिले के संबंधित क्षेत्र के परियोजना कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेज जिसमें 5 वी उत्तीर्ण की अंकसूची, बैंक पास बुक की छायाप्रति आदि जानकारी लेकर कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पर संर्पक करे। Post navigation राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने हाथीपावा व गौशाला में पौधा रोपण किया ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा