अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- तहसील सोंडवा के अंतर्गत ओझड़ पटेल फलिया निवासी फेरंग पिता लालजिया भिलाला जो की दोनों आंख से दृष्टिहीन है को हल्का पटवारी राजेश पालिया जी द्वारा हल्का भ्रमण के दौरान पाया और उससे बातचीत की जिसमे बताया के उसे 100 फीसदी विकलांगता आंख से दृष्टिहीन होने के बाद भी उसे मात्र 150 रुपए महीने के हिसाब से पेंशन मिलती है जिसमे से हितग्राही ने बताया की कभी कभी वर्ष भर पश्चात पेंशन मिलती है जो काटकर 1 हजार तक भी सिमित रह जाती है। उक्त जानकारी के बाद हल्का पटवारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी नायब तहसीलदार ठाकुर प्रसाद दोहरे को उक्त व्यक्ति का बीपीएल आवेदन बनाकर समक्ष प्रस्तुत किया जिसे नायब तहसीलदार द्वारा तत्काल आदेश पारित कर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया। हल्का पटवारी एवं तहसीलदार की त्वरीत कार्यवाही से एक बीपीएल के सही हकदार को बीपीएल राशन कार्ड मिल सका। Post navigation बिना वजह हो रहे बैंकों के खातो से पैसे गायब 1 करोड़ 50 लाख के 33 केवी ग्रिड का विधायक डावर ने किया लोकार्पण