अलीराजपुर लाइव के लिऐ जोबट से पारससिंह भदोरिया की रिपोर्ट ॥ जोबट से 8 किलोमीटर दुर “नेहतडा” गांव में बिजली विभाग का कर्मचारी दीपक पिता सीतु लाइन ठीक करने चढा था लेकिन इसी दोरान बिजली शुरु हो गई नतीजा दीपक की मोत खंभे के तारो में उलझकर हो गई ।बिजली विभाग की लापरवाही का आलम यह था कि घटना के 30 मिनट तक बिजली चालु रही ओर दीपक का शव करंट के बीच झुलता रहा । उसके बाद जाकर बिजली बंद हुई तब शव को उतारने के विषय पर परिजनों ने हंगामा कर दिया ओर शव को उतारने से मना कर दिया ओर आक्रोशित होने लगे । जोबट पुलिस ने मग॔ कायम कर लिया है लेकिन बडा सवाल क्या बिजली विभाग के लापरवाहो को तलाश कर उन पर कार्रवाई होगी ? Post navigation जोबट मे उत्साह से मनी “परशुराम जयंती” जोबट के बिजली विभाग के दफ्तर पर हमला, तोडफोड मे कई घायल