झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कांगे्रस द्वारा प्रभारी मंत्री विश्वास सांरग के दिये बयानो की एवं नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पूरे पांच वर्ष निकाल देने पर प्रेस नोट जारी कर निंदा की। प्रेसनोट जारी कर बताया कि भाजपा के नेता बेतुके व बिगडे बोल बोलने के आदि हो गये है सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये अर्नगल बयानबाजी करना इनकी आदत हो गई है सत्ता के नशे में मदहोश भाजपा नेता अपनी सारी मर्यादाएं भूल जाते है गुरूवार को जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सांरग के दिये बयानो की कांग्रेस ने कड़े शब्दों में नंदा की है कांग्रेस नेता पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लाक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला उपाध्यक्ष नगीन शाह, गुरूप्रसाद अरोरा, नेता प्रतिपक्ष अक्षय भटट, युवानेता जसवंतसिंह भाबर राजेश डामर, सुधीर भाबर आदि ने सांरग के बयानो की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्री सारंग झाबुआ जिले मे भाजपा की जमीन खिसकते देख उटपंटाग बयान दे रहे है मात्र 30 से 40 प्रतिशत वोट पाने वाली पार्टी के नेता को केवल इतने ही लोग हिन्दुस्तानी नजर आते है बाकी 60 प्रतिशत जनता क्या सब देशद्रोही है?

नगर परिषद अध्यक्ष ने पूरे पांच साल झूठे जाति प्रमाण पत्र के सहारे निकाले
अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाकर कह रहे है हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है जबकि नगर परिषद थांदला की अध्यक्ष ने पूरे पांच साल झूठे जाति प्रमाण पत्र के सहारे निकाल दिये जिनके जाति प्रमाण पत्र को शासन की छानबीन समिति फर्जी मान चुकी है उस पर आपको शर्म नही आ रही है उस पर आप क्यो चुप है ? मंत्री सांरग के बयानो से उनकी मानसिकता व योग्यता का पता चलता है। कांग्रेेस नेताओ ने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री ने शासकीय कार्यक्रम का राजनीतीकरण कर मंच से भाजपा के लिये वोट मांगे। भाजपा नेता प्रशासन का भाजपाईकरण कर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर अपनी डुबती नैया बचाने का असफल प्रयास कर रहे है लेकिन क्षेत्र की जनता भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को अच्छे से पहचान चुकी है और आने वाले नगरीय निकाय के चुनावो मे भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के बयानो को निंदनीय मानते हुवे उसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *