झाबुआ लाइव डेस्क ॥ विगत 16 जनवरी को झाबुआ के समीप मिंडल (उदयपुरिया) गांव की 11 साल की एक नाबालिग के साथ बलात्कार ओर उसके बाद उसकी नृशंश हत्या के मामले में आरोपी “मुन्ना उफ॔ थामस” को दोषी करार दिया गया है तथा उसे तिहरे उम्रकैद की सजा के साथ साक्ष्य छिपाने के आरोप मे 7 साल की सजा सुनाई गयी है साथ ही साथ उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है इस जुर्माने मे से 15 हजार रुपये की राशि मृतक बालिका के पिता को दी जायेगी । आरोपी को धारा 302 , धारा 376 (2) एंव लैंगिक अपराध में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है जबकि धारा 201 मे सात साल की सजा सुनाई दी गई है आज
झाबुआ के अतिरिक्त सत्र न्यायालय के वरिष्ठ न्यायधीश ” डी एस चोहान” ने यह फैसला सुनाया । अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले मे दलीलें एडीपीओ अनिल चोहान ने दी थी । दिलचस्प ओर सुकून देने वाली बात यह है कि मामले की सुनवाई महज 32 दिन मे पूरी हुई ओर त्वरित न्याय मिला ।।।
Trending
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
Prev Post