झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला में सबसे पुराने माता मरियम तीर्थस्थल चैनपुरी ग्रोटो पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार दोपहर 1 बजे थांदला मिशन प्रांगण से जुलूस निकाला गया, जिसमें समाजजनों ने उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ भाग लिया। कैथोलिक चर्च की संचालक फादर कासमीर डामोर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस समारोह के मुख्य याजक एवं प्रवचक बिशप डॉ. बसील भूरिया ने माता मरियम के तीर्थस्थल पर समाजजनों को प्रवचन में कहा कि माता मरियम ने अपने आपको ईश्वर को समर्पित किया और हर अवस्था में दु:ख एवं सुख में सभी बातों को अपने मन में संचित कर प्रार्थना में लीन रही। आज भी प्रत्येक जो माता मरियम की मध्यस्था द्वारा ईश्वर से अनुनय-विनय करता है, उसकी प्रार्थना कभी भी अनसुनी नहीं होती। इसके पूर्व फादर जामु कटारा ने चैनपुरी माता मरियम के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 42 पुरोहित एवं दो बिशप ने समारोह में भाग लिया। कैथोलिक डायसिस उदयपुर (राजस्थान) बिशप डॉ. देवप्रसाद गणावा ने भीली पुस्तक ‘आवो रे’ का विमोचन किया। कैथोलिक डायसिस के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि यह पर्व 113 वर्षों से प्रतिवर्ष समारोह पूर्वक मनाया जाता है, जहां रविवार को समाजजनों द्वारा एक हजार 731 मन्नत तथा विभिन्न प्रयोजनों हेतु मिस्साएं अर्पित की गई। मिस्सा पूजा के दौरान बाइबिल पाठ का वाचन आनंद मेड़ा और । इस दौरान राजू कटारा एवं उनके दल द्वारा सुमधुर भक्तिगीतों की प्रस्तुतियां दी गई। मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने बताया कि इस समारोह में विभिन्न संगठन, युवा संघ, माता मरियम संघ, प्रभुदासी सिस्टर्स, सेंट मेरीज कॉन्वेंट, फ्लॉवरलेट स्कूल के अलावा फादर वीरेंद्र भूरिया, फादर जामु कटारा, फादर माइकल मकवाना, फादर बसंत एक्का, पल्ली सचिव मथियास रावत, राजेंद्र बारिया, जोसफ माल, मार्था डामोर, दिव्या चरपोटा, मार्था अमलियार, राजेश मेड़ा, क्लेअर अड़, प्रदीप भाबोर, श्रीमती लुसिया भाबोर, आनंद मेड़ा, उर्मिला डामोर, कांता डामोर, प्रकाश कटारा, ज्योति निनामा, प्रभु मेड़ा, भूरा गणावा, अशोक डामोर, बलधीर देवदा के साथ पुलिस प्रशासन विशेष सहयोग देकर पर्व को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन विनोद धानक ने किया तथा आभार पल्ली सचिव मथियास रावत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *