Trending
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ गठन समारोह का भव्य आयोजन
- फ्लावरलेट इंग्लिश स्कूल में डिजिटल वोटिंग के माध्यम से छात्र संघ चुनाव हुए संपन्न
- पुलिस चौकी छकतला में 11 वाहनों की हुई खुली नीलामी
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- स्व. सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
- सरकारी मदद से महरूम अति-गरीबी में जीने को मजबूर परिवार, बीमारी से जूझ रही वृद्ध महिला
- झकनावदा की अनंता राठौर ने साधा सटीक निशाना, राज्य की टॉप-10 में बनाई जगह, प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई
- भतीजे ने की थी अपने काका की हत्या, आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई
- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाजपा नेताओं ने दिया व्यवस्थाओं का जायजा
झाबुआ। पिछले दिनों केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम उहुरू केन्यात्ता और हिज होलीनेस डॉ.सैयेदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब, दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु ने अल जमेया सैफिया अकादेमी, का लंगाता नैरोबी में उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 200 गणमान्य व्यक्तियों और मेहमानों के साथ-साथ समुदाय के 10 हजार से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया, जो इस ऐतिहासिक प्रसंग को देखने के लिए दुनिया भर से आए थे। दाऊदी बोहरा समुदाय की प्रशस्त संस्था के निर्माण के लिए सराहना की गई, जो शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता और गंभीरता के लिए उनके स्तर का प्रदर्शन करती है। सैयेदना साहब ने परिसर के उद्घाटन के लिए अपने निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपतिजी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राष्ट्रपति की सफलता के लिए प्रार्थना की और केन्या और उसके लोगों की समृद्धि और शैक्षिक प्रगति के लिए दुआएं की।