जागरुकता रैली में शामिल अधिकारी-कर्मचारी)

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर परिषद थांदला मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सत्यानारायण दर्रो के निर्देशन में अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में निर्वाचन नामावली के नामों के दुरुस्त करने, नाम हटाए जाने व जोडऩे हेतु आम जनता में जागरुकता लाने के उद्देश्य से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली नगर परिषद कार्यालय से निकालकर अस्पताल चौराहा, गवली मोहल्ला, बोहरा मोहल्ला होकर पुरानी पोस्ट ऑफिस चौराहे से गांधीचौक होते हुए भंसाली चौराहे से दीपमाला मेन रोड होते हुए आजाद चौक से विजय स्तंभ पर समाप्त हुई, जिसमें अध्यापक अब्दुल हक खान द्वारा माइक से रैली के उद्देश्यों को प्रसारित किया एवं समस्त जानकारी दी जिसमें निर्वाचन नामावली में नाम जोडऩे, दुरुस्त करने अथवा हटाने संबंधी कार्य हेतु वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक नगर पालिका के टॉउन हॉल में वार्ड क्रमांक 6 से 9 तक परियोजना महिला एवं बाल विकास कार्यालय में तथा 10 से 15 तक के वार्ड हेतु माध्यमिक विद्यालय वागडिया फलिया में केंद्र बनाए गए हैं, जहां आम नागरिक निर्वाचन नामावली संबंधी त्रुटि का समाधान हो सकेगा। इस अवसर पर एसडीएम दर्रो, तहसीलदार थांदला, खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रिस्टिना डोडियार, शासकीय उत्कृष्ट उमावि थांदला के प्राचार्य एनसी गुप्ता, प्राचार्य परवलिया हायर सेकंडरी स्कूल एसएन श्रीवास्तव, महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी नालिनी कटारा, एल्डरमैन पीटर बबेरिया, नगर परिषद लेखापाल नागर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *