Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
झाबुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के निर्देश पर 7 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एसडीएम बालोदिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश रांका ने किया। सुबह 11 बजे से कांग्रेसी स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर इक_ा हुए तथा वहां से कांग्रेस के झंडे के साथ दोपहिया वाहन पर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जमकर धरना प्रदर्शन कर विद्युत नियामक आयोग द्वारा विद्युत की बढ़ाई गई दरों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी की गई है जिससे आम जनों एवं किसानों का जीना दूभर हो गया है। बिजली वितरण कंपनियों एवं विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ दरे बडाकर करोडों रुपए की खुली लूट की जा रही है। बिजली की दरे बढ़ाने के साथ-साथ भारी-भरकम बिजली के बिल आम उपभोक्ताओं एवं किसानों को थोपे जा रहें है जिससे की वे परेशानी अनुभव कर रहे है। कई लोगों के बिजली के बिल ना भरने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहें है साथ ही वसुली के नाम पर उनका सामान जब्त किया जा रहा है जिसका कांग्रेस पूर्ण रूप से विरोध करती है।