झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- इस वर्ष पेटलावद तहसील का गेहूं अपने गुणवत्ता की वजह से पूरे मप्र में पहचान बनाएगा। भारतीय खाद्य निगम भी गेहूं की गुणवत्ता को लेकर पेटलावद तहसील की प्रशंसा कर रहा है। किसानों को भुगतान करने में भी हमारी विपणन सहकारी संस्था पेटलावद अग्रणीय बनी हुई है। हमारी संस्था ने 3 अप्रैल तक 3.32 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के खातों में सीधा पहुंचा दिए है। इस वर्ष हमारी सरकार की खरीदी नीति से किसान पूर्णत: संतुष्ट है। उक्त बात विपणन संस्था के अध्यक्ष ठाकुर नवीनचंद्र सिंह बोड़ायता ने प्रेस नोट जारी कर बताई। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष 908 किसानों ने पंजीयन करवाया है उसमें से 612 को उत्पादन लाने हेतु 12 अप्रैल तक का समय दे दिया है। शेष को समयानुसार एसएमएस कर दिया जाएगा। संस्था द्वारा अब तक 21 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 36 घंटों में गेहूं का भंडारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आशा है इस वर्ष का 70 हजार क्विंटल गेहूं खरीदी का लक्ष्य 14 मई तक हम हासिल कर लेंगे। पिछले वर्ष सूखा पडऩे के बावजूद 26 हजार क्विंटल की खरीदी की थी। Post navigation देर रात तक चलता रहा बजरंग रामायण मंडल का सुंदरकांड लहसुन से भरे आइशर पलटा, तीन घायल