अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
f6bec422-5b2c-49dd-a6ab-4be74709a95dअलीराजपुर जिले की अंतिम छोर पर एवं झाबुआ के समीप अलीराजपुर जिले का ग्राम बोरी के डॉक्टर अमित दलाल एवं स्टॉफ के कर्मचारी का क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए जिला मुख्यालय पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त होने बोरी के ग्रामीणों में हर्ष एवं जिला के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार माना है। बोरी के प्रकाश गांधी एवं जयंलीलाल जैन ने बताया कि डॉक्टर अमित दलाल जब से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ हुए हैं, इस क्षेत्र के लिए लगातार मुख्यालय पर रहकर स्वास्थ्य सेवा दी है, जो प्रशंसनीय है। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय के खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिसमे बोरी डॉक्टर अमित दलाल, सहयोगी आशा पारम चौहान एवं एएनएम रमिला ढाकिया को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। डॉ. दलाल ने क्षेत्र के 36 गांवों में निरंतर किया। इसके पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा ने रक्तदान शिविर में डॉ. अमित दलाल के कार्यों से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने यह तक कहा था कि डॉ.दलाल जैसे और अधिकारी-कर्मचारी मिल जाए तो अलीराजपुर जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। डॉ. दलाल के साथ सहयोगी आशा पारम चौहान, एएनएम रमिला ढाकिया को यह सम्मान जिला पंचायत अध्यक्षा अनिता चौहान, विधायक नागरसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल, कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेन के, सीएमएचओ प्रभाकर नानावरे द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *