झाबुआ। शांति व प्रेम के देवता येसु मसीह के प्राणों के त्याग का पर्व गुड फ्राईडे पर्व दोपहर तडके स्थानीय न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल अंग्रेजी माध्यम में दोपहर 1 बजे से क्रुस मार्ग का आरंभ हुआ, समाज के लोगों द्वारा अपने पापों को याद करते हुए क्षमा पूर्ण हृदय व घुटने टेके आंखों में आंसू लिए उन क्षणों को याद किया जब यीशू मसीह जो कि बेगुनाह थे वे अपने प्राणों को न्योछावर कर रहे थे, वह भी उनके लिए जिनकी उन्होंने मदद की थी। धीरे धीरे पहले क्रुस मार्ग से चोदहवें विश्राम तक समाज के अनुयायियों ने प्रभु यीशू का क्रुस उठाया व प्रार्थना की और उस समय को याद किया जैसा इसा मसीह ने अपनी क्रुस यात्रा के दौरान किया था और कलवारी पहाडी की ओर बढ़े थे। पूरा समाज इस यात्रा के दौरान नतमस्तक हो कर जिस प्रकार यीशू ने कोडों की मार कांटों का मुकुट, क्रुस का भार, बार बार यात्रा के दौरान गिरना, उन पर थुंका जाना, अपशब्द कहा जाना सहा होगा वह भी इस पानी मनुष्यों के लिए इस क्रुस यात्रा का संदेश यह था कि मनुष्यों को अपने पापों का प्रायश्चित अपने जीवन में ही कर लेना चाहिए। क्रुस यात्रा का आरंभ अलग अलग दलों द्वारा किया गया।
किया कडवा पानी वितरित
वैभव खराड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस्सा बलिदान के पश्चात समुदाय के लोगों द्वारा कडवें पानी का सेवन कर धार्मिक लाभ लिया गया। कडवें पानी की व्यवस्था माता मरियम समिति द्वारा की गई। आगे की जानकारी देते हुए बताया कि जब प्रभु येसु के क्रुस पर अंतिम समय में उनकों प्यास लगी तब सैनिकों द्वारा सरकंडे में खटटी अंगूरी पिलाई गई उसी क्षण की याद करते हुए समाज के धर्मावलंबियों द्वारा कडवें पानी का सेवन किया जाता है।
Trending
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
