झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र के ग्राम तलावपाड़ा में शुक्रवार रात्रि को लाइनमैन रामनारायण मचार की गला घोंटकर कर हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ही हत्यारों ने लाइनमैन की तब हत्या कर दी थी जब वह शौचालय बना रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहन और गिरधारी को पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ लिया है। दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है। Post navigation पत्थर से मार देने की धमकी पर दो आरोपियों ने कर डाला बलात्कार आदर्श गांव का रंभापुर को तमगा, मुख्य मार्ग के जर्जर हाल से रहवासी परेशान