अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- अलीराजपुर में सुभाषचंद दलाल की पत्नी शकुंतला वाणी का शुक्रवार शाम 8 बजे आकस्मिक हार्ट अटेक से 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस वज्रपात के बाद वाणी समाज के वरिष्ठ लोगों ने उनके परिजनों से अनुमति लेकर नेत्रदान करने का निर्णय लिया है। नेत्रदान की अभिप्रेरणा में समाज एवं घर के सदस्यों एवं समाजजनों के सहयोग से जिले का 41वां एवं वाणी समाज अलीराजपुर का पहला नेत्रदान कर दिया। इस पवित्र नेत्रदान में समाज के जयंतीलाल वाणी, कमलेश वाणी नानपुर, विजय वाणी, दिलीप वाणी, सुरेश और पुत्र कीर्तिश वाणी शामिल रहे। गौरतलब है कि धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली स्व.शकुंतला वाणी अपने मिलनसार व भजन मंडली में भजनों की प्रस्तुति के लिए विख्यात रही। उनके इस आकस्मिक निधन से अलीराजपुर जिले के वाणी समाज में शोक छा गया। Post navigation आम्बुआ 22 जनवरी को विशाल पत्रकार सम्मेलन गड्ढों में रोड ढूंढ रहे वाहन चालक, झकनावदा क्षेत्र के रोड बने परेशानी का सबब