झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट- कल रात को झाबुआ शहर में अचल पिता विमल कटकानी अरिहंत ट्रेडर्स की बर्तन की दुकान में चोरी हुई थी। बदमाश पीछे से दरवाजा खोलकर दुकान में घुसा और दुकान से सबक वीडियोकॉन कंपनी 21 इंच व 26 हजार 868 रुपए नकदी चुराकर ले गए। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 40/17 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कोतवाली पुलिस टीआई भास्करे, महेंद्रसिंह कुशवाह, आरक्षक चालक देवदास ने 5 घंटे के अंदर 20 वर्षीय आरोपी अनिल पिता इशीदारे गणावा वर्ष निवासी मिंडल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एलसीडी व नकदी 26 हजार 868 रूपये जब्त किए। इस दौरान टीआई भास्करे का कहना है कि झाबुआ शहर के व्यापारी अपनी दुकान व घरो में काम करने वालों की जानकारी कोतवाली थाने पर नोट करवाए। Post navigation शासन को हानि पहुंचाने पर प्राचार्य सुमनकांत वाष्र्णेय को शोकॉज नोटिस अधिकारियों की उदासीनता से आंगनवाड़ी कर्मचारियों को समय पर नहीं मिलता मानदेय