झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार गुरुवार को ग्राम पंचायत में एक बैठक रखी गई। बैठक में आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच-मंत्री व रोजगार सहायक उपस्थित थे। कलस्टर बैठक विकास गुप्ता द्वारा ली गई। बैठक में मनरेगा के अपूर्ण कार्यो को पूर्ण करने एवं आजजा परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार के कार्य खोले जाने एवं कार्ययोजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर अधिकारी गुप्ता ने कहा कि कमिशनर मनरेगा द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए। बैठक में उपयंत्री, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक मौजूद थे। उक्त जानकारी गोपालपुरा सचिव सागर द्वारा दी गई। Post navigation नियमितीकरण को लेकर अतिथि शिक्षकों उतरे हड़ताल किसान ही असली वैज्ञानिक होता है – डॉ.श्रीवास्तव