झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- बुधवार शाम के समय पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन परवलिया पुलिस चौकी पहुंचे। एसपी महेश चंद्र जैन को अपने बीच पाकर ग्रामीण प्रसन्न हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने एसपी जैन के समक्ष मांग रखी की पुलिस चौकी का नवनिर्माण गांव में हो जाए। इस पर एसपी महेशचंद्र जैन ने ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की चौकी शीघ्र यहीं बनाई जाएगी। इसके बाद एसपी जैन ने ग्रामीणों से पूछा कि पुलिस से कोई परेशानी तो नहीं करती? इस पर ग्रामीणों ने कहा की पुलिस से कोई परेशानी नही है, पुलिस बल की कमी को देखते हुए चौकी पर एक जवान उपलब्ध करवाने की बात भी कही। Post navigation मैं गुजरा हुआ कल नहीं, जो लोटकर नहीं आऊंगा: राज्यवर्धनसिह दत्तीगांव अपराधी डाकू- सुरेश को 10-10 साल की सजा