झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- वन कन्या आश्रम छात्रावास पर अधीक्षक की लापरवाही से एक बालिका का पैर गर्म पानी से जल गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त शंकुतला डामर ने आश्रम अधीक्षिका नीना जमरा को नोटिस देकर इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाई की। सहायक आयुक्त रविवार को स्वयं पेटलावद वन कन्या आश्रम पहुंची और बच्ची को देख कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बालिका का इलाज करवाया गया। रात को 10 बजे तक पढाए- इसके साथ ही सहायक आयुक्त ने पेटलावद क्षेत्र के 6 होस्टलों का निरीक्षण कर होस्टल अधीक्षकों की बैठक भी ली, जिसमें विशेष रूप से बोर्ड की कक्षाओं में पढऩे वाले बच्चों के रिजल्ट सुधारने के लिए निर्देश दिए। सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए की प्रतिदिन आप रात्रि 10 बजे तक बच्चों को पढ़ाए और पढ़ाते हुए फोटो मुझे वाट्सएप पर डाले। सहायक आयुक्त शकुंतला डामर ने कहा कि जब हम सरकार से काम के पैसे ले रहे है तो काम पूरी ईमानदारी के साथ करे, ताकि जो बच्चें होस्टलों में रह रहे है वह अच्छे अंकों से पास हो सके। सहायक आयुक्त ने बताया की आज मैं विशेष रूप से पेटलावद क्षेत्र के होस्टलों के दौर पर आई थी, जहां मैने अधीक्षकों को पढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए है.। पानी के कारण जली बालिका से मिलते हुए सहायक आयुक्त. होस्टलों का निरीक्षण करते हुए सहायक आयुक्त। Post navigation अवैध रेत खनन कर रहे 11 ओवरलोड ट्रकों पर जब्ती की कार्रवाई कैशलेस की मुहिम में जुटी मोदी सरकार को इस गांव से मिला “साइलेंट संदेश”