झाबुआ से अब्दुल वली पठान की रिपोर्ट:
बुधवार को यूथ कांग्रेस ने युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में सट्टे के मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष आशीष भूरिया, हेमचंद डामोर, विजय सिंगार, गोरव सक्सेना समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के नेताओं ने थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। ज्ञापन में यह कहा गया कि प्रदेश भाजपा के संरक्षण में जिलाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य नेता भी सट्टे के कारोबार में लिप्त है, और वे खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Trending
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
Next Post